शनचो नंबर-16 समानव अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण होगा

2023-05-23 16:41:41

शनचो नंबर-16 समानव अंतरिक्ष यान और लांग मार्च-2 एफ याओ-16 राकेट का संयोजन 22 मई को प्रक्षेपण क्षेत्र में पहुंचाया गया। अब प्रक्षेपण स्थल में संस्थापनों और उपकरणों की स्थिति अच्छी है। जांच और संयुक्त परीक्षण करने के बाद इसका प्रक्षेपण किया जाएगा।

चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना के कार्यालय से मिली खबर के अनुसार शनचो नंबर-16 समानव अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण इस महीने किया जाएगा। तब शनचो नंबर-15 और नंबर-16 के छह अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन में मिलेंगे। यह चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में दो समहों का दूसरा मिलन होगा। योजनानुसार शनचो नंबर-15 के अंतरिक्ष यात्री अगले महीने पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम