चीन में जैव विविधता के संरक्षण में हासिल प्रगति

2023-05-22 16:22:50

23वां अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई को है। चीनी राष्ट्रीय वन और घास ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार संरक्षण को मजबूत करने के चलते चीन में प्रमुख संरक्षित जंगली जानवरों और वनस्पतियों की संख्या लगातार बहाल हो रही है।

हाल के वर्षों में चीन ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय जंगली जानवरों और बहुत कम आबादी वाले जंगली पौधों को बचाने की परियोजना लागू की। कई प्रयासों के बाद एशियाई हाथी, हिम तेंदुआ, साइबेरियाई बाघ, हाईनान गिबन्स, तिब्बती मृग, साइकैड और ऑर्किड्स समेत 300 से अधिक दुर्लभ और लुप्तप्राय जंगली जानवरों और पौधों की संख्या में इजाफा हुआ है। उनके आवास और प्रजनन के वातावरण में सुधार देखा गया है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम