ल्हासा में तिब्बती लोक कला प्रदर्शनी आयोजित

2023-05-20 17:26:21

"सुंदरता लोगों में निहित है" शीर्षक तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में प्रसिद्ध लोक कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी हाल ही में राजधानी ल्हासा में आयोजित की जा रही है, जिसमें 60 से अधिक नव निर्मित थांगखा चित्र रचनाएं, नक्काशी कृतियां और मूर्तियां शामिल हैं।

प्रदर्शनी के माध्यम से तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में लोक कलाकारों को आपस में आदान-प्रदान के अवसर प्राप्त हुए, जिससे तिब्बत में सांस्कृतिक कार्य की लोकप्रियता की उन्नति में मदद मिलेगी।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के लोक संस्कृति व कला संघ के अध्यक्ष त्सेरिंग फिंगत्सो ने कहा कि नव निर्मित थांगखा चित्र, नक्काशी कृतियां और मूर्तियां प्रसिद्ध तिब्बती लोक कलाकारों की नवीन सोच और अभ्यास को दर्शाती हैं। उनकी कुछ रचनाओं ने पारंपरिक संस्कृति को आधुनिक समाज से जोड़ दिया है।

उदाहरण के लिए, कलाकार ने थांगखा चित्र कौशल का उपयोग कर मंदिर जैसे सांस्कृतिक अवशेषों वाले स्थलों में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन का वर्णन किया, जिससे नागरिकों की अग्नि जागरूकता में सुधार हुआ है।

बताया गया है कि मौजूदा प्रदर्शनी 25 मई तक जारी रहेगी।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम