चीन में 7वां वर्ल्ड इंटेलिजेंस कांग्रेस उद्घाटित

2023-05-19 18:19:59

18 मई को चीन के थ्येनचिन शहर में 7वां वर्ल्ड इंटेलिजेंस कांग्रेस और नवाचार विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस वर्ष सम्मेलन का विषय है- "बुद्धिमत्ता: गहन विकास स्पेस, सतत विकास चालक"। प्रतिभागियों का मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता औद्योगिक और तकनीकी क्रांति के एक नए दौर के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन गई है, और सामान्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल द्वारा प्रस्तुत त्वरित तकनीकी परिवर्तन से प्रमुख तकनीकी परिवर्तनों की प्राप्ति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

हाल के वर्षों में चीन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के तेजी से विकास ने आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं। कोर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उद्योग का पैमाना 5 खरब युआन से अधिक हो गया है, और प्रतिनिधित्व वाली कंपनियों की संख्या 4200 से अधिक है।

चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संघ के अध्यक्ष वान कांग ने कहा कि देश में "नई पीढ़ी की एआई विकास योजना" के कार्यान्वयन के बाद से लेकर अब तक, चीन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विकास "वास्तविक अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और सामाजिक विकास को समर्थन करने" के मुख्य मांग को मजबूती से पकड़ रहा है, जिससे सिलसिलेवार महत्वपूर्ण उपलब्धियां और नवीन उत्पाद प्राप्त हैं। चीनी विशेषताओं वाली अनुसंधान व विकास प्रणाली और अनुप्रयोग पारिस्थितिकी का गठन किया गया है, जो अर्थव्यवस्था और समाज के सभी क्षेत्रों को डिजिटलीकरण, नेटवर्किंग से इंटेलीजेंस की ओर ले जाने के लिए अग्रणी है।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम