चोंगक्वानछुन मंच में महिला मंच का आयोजन होगा

2023-05-19 10:32:11

चीन की राजधानी पेइचिंग के हाईत्येन जिले स्थित चोंगक्वानछुन चीन में तकनीकी नवाचार का मुख्य क्षेत्र है। चोंगक्वानछुन चीन का पहला राष्ट्रीय स्वतंत्र नवाचार प्रदर्शन क्षेत्र ही नहीं, प्रतिभाओं के लिए पहला राष्ट्रीय विशेष क्षेत्र भी है। चोंगक्वानछुन के नाम पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंच का आयोजन वर्ष 2007 में शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य नवाचार और विकास को बढ़ाना है।

वर्ष 2023 चोंगक्वानछुन मंच अगले हफ्ते आयोजित होगा, जिसमें पहली बार महिला मंच का आयोजन किया जाएगा। नोबेल पुरस्कार विजेता, चीनी विज्ञान अकादमी की शिक्षाविद और वैज्ञानिक समेत सौ से अधिक श्रेष्ठ महिलाएं मंच में हिस्सा लेंगी।

बताया जाता है कि चीन में महिला तकनीकी कार्यकर्ताओं की संख्या करीब 4 करोड़ है। वैज्ञानिक अनुसंधान और उच्च स्तरीय प्रौद्योगिकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मंच का उद्देश्य वैश्विक प्रौद्योगिकी महिलाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के साथ तकनीकी क्षेत्र में भाग लेने के लिए अधिक महिलाओं को प्रोत्साहित करना है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम