मोबाइल "समुद्र खेत"

2023-05-18 10:45:59

चीन एक समुद्री संसाधन संपन्न देश है। चीन की समुद्री सीमा की लंबाई 18 हजार किमी. से अधिक है और समुद्री भूमि क्षेत्र का क्षेत्रफल 30 लाख वर्ग किलोमीटर है।

मत्स्य पालन, विशेषकर पेलजिक फिशिंग का विकास समुद्री संसाधन की क्षमता बढ़ाने का महत्वपूर्ण तरीका है। चीन में मत्स्य पालन व्यवसाय में परिवर्तन हो रहा है। डिजिटलाइजेशन और बुद्धिमान उपकरण से समुद्री मत्स्य पालन में जीवन शक्ति का संचार हुआ है।

पूर्वी चीन सागर में दुनिया का पहला एक लाख टन का बुद्धिमान मत्स्य पालन वर्कबोट क्वोशीन-1 नजर में आता है। इसकी लंबाई 249.9 मीटर है और विस्थापन 1.3 लाख टन है। क्वोशीन-1 में 15 पालन कक्ष हैं और इनमें हर साल 3,700 टन मछलियों का पालन हो सकता है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम