दुनिया में जीवन के लिए बहुत अहम है जैव विविधता संरक्षण

2023-05-18 14:29:10

जैव विविधता जीवन का आधार है, यह पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक जीव को अद्वितीय बनाती है और प्रकृति को फलने-फूलने देती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जैव विविधता के मुद्दों की समझ और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 22 मई को "जैविक विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस" के रूप में घोषित करते हुए मई 2001 में एक प्रस्ताव पारित किया।

चीन के पास एक विशाल क्षेत्र है, जहां भूमि और समुद्र दोनों उपलब्ध है। जटिल और विविध भू-आकृति और जलवायु ने समृद्ध और अद्वितीय पारिस्थितिक तंत्र तथा प्रजातियों और आनुवंशिक विविधता को जन्म दिया है। यह दुनिया के सबसे समृद्ध जैव विविधता वाले देशों में से एक है। जैविक विविधता कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने और उसकी पुष्टि करने वाले पहले पक्षों में से एक के रूप में चीन ने हमेशा जैव विविधता के संरक्षण को बहुत महत्व दिया है, और जैव विविधता संरक्षण में निरंतर नवाचार को बढ़ावा देने से चीनी विशेषताओं वाले जैव विविधता संरक्षण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि चीन ने वास्तव में कौन से कदम उठाए हैं?

पहला, प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण को बढ़ावा दिया गया है। वायु गुणवत्ता के संदर्भ में, 2022 में देश भर के प्रीफेक्चर स्तर और उससे ऊपर के शहरों में PM2.5 की औसत सांद्रता 29 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी, जिसमें साल 2021 की तुलना में 3.3 फीसदी की कमी हुई है। वहीं, मृदा प्रदूषण के जोखिम को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया है, और ठोस कचरे के "शून्य आयात" के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विदेशी कचरे का प्रवेश सख्त वर्जित है।

दूसरा, पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा और बहाली को लगातार मजबूत किया गया है। राष्ट्रीय उद्यानों की प्रधानता वाली प्राकृतिक संरक्षण प्रणाली स्थापित की गयी है। विभिन्न स्तर और प्रकार के  प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों का समग्र क्षेत्रफल देश के कुल थलीय क्षेत्रफल का लगभग 18 फीसदी है। इसके साथ ही, देश में प्रमुख जैव विविधता संरक्षण परियोजनाओं को लागू किया गया है, जिसके तहत, 300 से अधिक दुर्लभ और लुप्तप्राय जंगली जानवरों और वनस्पतियों की प्रजातियों की बहाली हुई और उनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई। युन्नान प्रांत में जंगली हाथी, यांग्त्ज़ी नदी में डॉल्फिन, तिब्बती मृग आदि जानवर अक्सर दिखाई देने लगे हैं।

तीसरा, हरित वृत्ताकार और निम्न-कार्बन विकास को सख्ती से विकसित किया गया है। साल 2021 में देश का कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन 2012 की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद की प्रति यूनिट 34.4 प्रतिशत कम हो गया। नवीकरणीय ऊर्जा के विकास और उपयोग का पैमाना और नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन व बिक्री दुनिया में पहले स्थान पर है। देश के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में हरित विकास पर आधारित होने लगा है।

जैव विविधता का संरक्षण समस्त मानव जाति का साझा उत्तरदायित्व है। अगले कदम के रूप में चीन जैव विविधता के खतरों को कम करने के लिए सतत उत्पादन और सतत उपभोग को बढ़ावा देगा, ताकि जैव विविधता के खतरों को कम किया जा सके। इसके साथ ही, संरक्षण, बहाली और परिवर्तनकारी परिवर्तन के संयोजन के माध्य से जैव विविधता संरक्षण में नए रुझान बनाएगा।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम