2022 में चीन में स्मार्टफोन शिपमेंट 26.4 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया

2023-05-18 18:47:19

चीनी उपग्रह नेविगेशन और पोजिशनिंग संघ ने 18 मई को पेइचिंग में "2023 चीन के उपग्रह नेविगेशन और लोकेशन सेवा उद्योग के विकास पर श्वेत पत्र" जारी किया।

श्वेत पत्र के अनुसार, साल 2022 में चीन में स्मार्टफोन शिपमेंट 26.4 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया, जिनमें 26 करोड़ मोबाइल फोन पेइतोउ फ़ंक्शन का समर्थन करते हैं, जो लगभग 98.5 प्रतिशत था।

बताया गया है कि 2022 में, चीन के उपग्रह नेविगेशन और लोकेशन सेवा उद्योग का समग्र उत्पादन मूल्य 5 खरब 70 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो साल 2021 की तुलना में 6.76 प्रतिशत अधिक था।

चीनी उपग्रह नेविगेशन और पोजिशनिंग संघ के अध्यक्ष य्वी श्येनछंग के मुताबिक, पिछले एक साल में पेइतोउ प्रणाली को लोगों के दैनिक जीवन में और अधिक एकीकृत किया गया है, और ज्यादा एप्लिकेशन परिदृश्यों का निर्माण किया गया है। मार्केट में पेइतोउ प्रणाली के उपयोग पैमाने का विस्तार हुआ है। देश में पाइतु मैप्स और ऑटोनैवी मैप्स ने क्रमिक रूप से पेइतोउ प्राथमिकता स्थिति पर आधिकारिक स्विच की घोषणा की। पेइतोउ पोजीशनिंग सेवा का औसत दैनिक उपयोग 360 अरब बार से अधिक हो गया है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम