सांस्कृतिक बाज़ार चीन-मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों के एक्सपो में प्रदर्शित

2023-05-18 11:37:19

तीसरा चीन-मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों का एक्सपो यानी इंटरनेशनल कंज्यूमर गुड्स एक्सपो 16 मई को चीन के चच्यांग प्रांत के निंगबो शहर में उद्घाटित हुआ। सेवा व्यापार के प्रदर्शन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में चीनी वाणिज्य मंत्रालय की विदेश व्यापार विकास एजेंसी और डिजिटल सांस्कृतिक व्यापार संयुक्त प्रयोगशाला द्वारा आयोजित सांस्कृतिक बाज़ार एक्सपो में प्रदर्शित हुआ है। जिसमें मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों की संस्कृति और कला का मिलन हुआ, और मध्य व पूर्वी यूरोप के रीति-रिवाज दिखाई दिए हैं।

चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के उद्यमों के बीच व्यावहारिक सहयोग मंच की स्थापना करने, सांस्कृतिक व्यापार और अनवरत विकास को मजबूत करने के लिये सांस्कृतिक बाजार में चीन-मध्य और पूर्वी यूरोप सांस्कृतिक व्यापार की आदान-प्रदान गतिविधियां भी आयोजित की गयीं।

इस बार के सांस्कृतिक बाजार में हंगरी, रोमानिया, बुल्गारिया, चेक गणराज्य, बोस्निया और हर्जेगोविना आदि देशों के बूथ शामिल हैं। बाज़ार में पियानोवादक सोंग सीहन ने दर्शकों के लिए एक ऑडियो-विजुअल प्रोग्राम पेश किया।

 

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम