सभ्यताओं के संवाद पर दूसरी चीन-अफ्रीका महासभा उद्घाटित

2023-05-17 14:29:49

सभ्यताओं के संवाद पर दूसरी चीन-अफ्रीका महासभा 16 मई को पेइचिंग में उद्घाटित हुई। इस बार महासभा की थीम है चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण और अफ़्रीका का विकास रास्ता। उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि सभ्यताओं के संवाद के माध्यम से थीम की चर्चा करना चीन और अफ़्रीका के बीच सभ्यताओं का आदान-प्रदान करने और एक दूसरे से सीखने के लिये लाभदायक है। साथ ही वह वैश्विक सभ्य पहल को सक्रिय रूप से लागू करने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

चीन में स्थित अफ़्रीकी संघ के कार्यालय के स्थायी प्रतिनिधि ओस्मान ने भाषण देते समय कहा कि अफ्रीकी सभ्यता और चीनी सभ्यता दोनों ही मानव सभ्यता के हजारों वर्षों के इतिहास के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हाल के वर्षों में, चीनी सभ्यता के साथ आदान-प्रदान और आपसी सीखने की प्रक्रिया में, अफ्रीका ने दुनिया के सामने अपनी समृद्ध सभ्यता और महान प्रभाव का भी प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक अफ्रीकी युवा चीन में पढ़ रहे हैं या अपने देश में स्थित कन्फ्यूशियस संस्थानों में चीनी भाषा सीख रहे हैं। साथ ही कई चीनी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने भी अफ़्रीकी भाषाओं की पढ़ाई शुरू की है। अफ्रीकी कलाकृतियां चीन के संग्रहालयों या गैलरी में प्रदर्शित की जाती हैं। इनके अलावा ज्यादा से ज्यादा चीनी युवा अफ़्रीकी फिल्मों, संगीत और नृत्य का भी स्वागत करते हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम