शी चिनफिंग ने मध्य हिंद महासागर में चीन के समुद्री मछली पकड़ने वाले जहाज़ के डूबने पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए

2023-05-17 14:31:29

16 मई की सुबह तीन बजे पेंगलाई जिंगलू फिशरी कंपनी के स्वामित्व वाला चीनी महासागर मछली पकड़ने का जहाज "लू पेंग युआन यू 028" हिंद महासागर के मध्य भाग में पलट गया। जहाज पर सवार 39 लोग लापता हैं। उनमें 17 चीनी चालक दल के सदस्य, 17 इंडोनेशियाई और 5 फिलिपीनी सदस्य शामिल हैं। अभी तक कोई लापता व्यक्ति नहीं मिला है और खोज एवं बचाव कार्य जारी है।

दुर्घटना के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण निर्देश दिये। चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय, यातायात और परिवहन मंत्रालय और शांगतोंग प्रांत को आपात प्रतिक्रिया तंत्र को तुरंत शुरू करने को कहा। स्थिति को सत्यापित करना, अतिरिक्त बचाव बल भेजना, अंतर्राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव सहायता का समन्वय करना और बचाव के लिए हर संभव प्रयास करना आवश्यक है। चीनी विदेश मंत्रालय और विदेशों में स्थित संबंधित चीनी दूतावासों को स्थानीय संबंधित पक्षों से संपर्क रखकर खोज और बचाव कार्य में अच्छी तरह से समन्वय करने के लिए कहा गया है। उनके अलावा लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपतटीय संचालन में संभावित सुरक्षा खतरों की जांच और प्रारंभिक चेतावनी को और मजबूत करना आवश्यक है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम