चीन-मध्य एशिया मीडिया उच्च स्तरीय संवाद और आदान-प्रदान गतिविधि आयोजित

2023-05-17 17:26:01

चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन 18 से 19 मई तक आयोजित होगा। इससे पूर्व 16 मई को पेइचिंग में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के तत्वावधान में पाँच मध्य एशियाई देशों की मीडिया संस्थाओं की भागीदारी वाली चीन-मध्य एशिया मीडिया उच्च स्तरीय संवाद और आदान-प्रदान गतिविधि सफलतापूर्वक आयोजित हुई।

सीएमजी और मध्य एशियाई देशों के प्रमुख मीडिया संस्थाओं के नेताओं, चीन में मध्य एशियाई देशों के दूतों, विशेषज्ञों और विद्वानों ने इस गतिविधि में भाग लिया। उन्होंने "चीनी शैली का आधुनिकीकरण और मध्य एशिया:नया विकास और नए अवसर" के विषय पर गहन रूप से विचारों का आदान-प्रदान किया, और मानव समाज के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में मीडिया के नए मिशन और नए उत्तरदायित्व की चर्चा की।

सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कहा कि "बेल्ट एंड रोड" पहल मध्य एशिया में सबसे पहले प्रस्तुत की गई थी। पिछले 10 सालों में इस क्षेत्र में "बेल्ट एंड रोड" के उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण में प्रचुर मात्रा में फलदायी परिणाम प्राप्त हुए हैं, जिससे क्षेत्रीय शांति व समृद्धि में ज्यादा स्थिरता और निश्चितता का संचार किया गया। विभिन्न देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और मैत्री को बढ़ावा देने के सेतु के रूप में मीडिया मानव जाति के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में अपरिहार्य भूमिका निभाती है।

शन हाईश्योंग के मुताबिक, सीएमजी ने तीन प्रस्ताव पेश किए। पहला, राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति के नेतृत्व में लगातार चीन-मध्य एशिया सहयोग की मजबूत आवाज सुनाई जाए। दूसरा, व्यावहारिक सहयोग के आधार पर समृद्ध और रंगीन आधुनिकीकरण की कहानियों को बताया जाए। तीसरा, मंच तंत्र पर भरोसा करते हुए चीनी और मध्य एशियाई मीडिया के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को बढ़ावा दिया जाए।  

गतिविधि के दौरान, कजाखस्तान, किर्गिज़स्तान, तजाकिस्तान और उज़्बेकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थाओं के नेताओं ने अपने-अपने भाषण में चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच मीडिया सहयोग को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की, और कहा कि मौजूदा चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के आयोजन से विभिन्न देशों के बीच मीडिया सहयोग को अद्भुत अवसर मिलेगा।

इसके अलावा, गतिविधि में "मध्य एशिया का प्यार- चीनी फिल्म और टीवी प्रोग्रामों की प्रदर्शनी" का प्रचार वीडियो भी जारी किया गया। बताया गया है कि चाइना मीडिया ग्रुप ने "चीनी शैली के आधुनिकीकरण" के संदर्भ में मार्च महीने से लेकर अब तक, दुनिया भर के विभिन्न स्थलों पर सिलसिलेवार मीडिया गतिविधियां आयोजित कीं। इस दौरान 93 देशों और क्षेत्रों के 1034 प्रमुख मीडिया ने संयुक्त रूप से भाग लिया या रिपोर्ट दी, और 1.06 अरब से अधिक विदेशी दर्शकों तक पहुंच बनायी।   

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम