क्वांगचो में चीन के होटल और खानपान उद्योग के महान विकास का अनुभव करें

2023-05-15 11:44:35

वर्ष 2023 14वां चीन (क्वांगचो) होटल खानपान उद्योग एक्सपो 17 से 19 मई तक चीन के क्वांगचो शहर में आयोजित होगा। एक्सपो का आयोजन क्वांगतोंग प्रांतीय खानपान सेवा उद्योग संघ और क्वांगतोंग प्रांतीय समूह खानपान वितरण उद्योग संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

इस बार एक्सपो का कुल क्षेत्रफल 60 हजार वर्ग मीटर तक पहुंचेगा। अनुमान है कि 80 हजार से अधिक पेशेवर दर्शक इसमें भाग लेंगे। डेढ़ हजार से अधिक प्रसिद्ध ब्रांड और 12 हजार से अधिक उत्पाद एक्सपो में प्रदर्शित होंगे। उनके अलावा 30 से अधिक मंच या प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि चीन (क्वांगचो) होटल खानपान उद्योग एक्सपो चीन में सबसे बड़े, सबसे प्रभावशाली और उच्चतम गुणवत्ता वाले खानपान उद्योग एक्सपो में से एक है। खानपान उद्योग के फलक के रूप में, यह चीनी होटल और खानपान उद्योग को एक नए स्तर पर पहुंचाएगा और विभिन्न उत्पादों और सेवाओं को पेश करने के लिए राष्ट्रीय खानपान आपूर्तिकर्ताओं और सेवा प्रदाताओं को मदद देगा।

यह एक्सपो होटल और खानपान उद्योग श्रृंखला के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम को जोड़ेगा। इसके साथ ही यह चीन के होटल और खानपान उद्योग के तेजी से विकास को पूरा करने और उद्योग में विभिन्न क्षेत्रों की व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया एक उद्योग कार्यक्रम है!

वर्ष 2011 में चीन (क्वांगचो) होटल खानपान उद्योग एक्सपो की स्थापना के बाद अब तक 12 बार सफलता के साथ इस एक्सपो का आयोजन किया जा चुका है, जिसने पूरे चीन के हजारों उद्यमों को आकर्षित किया है। 3 लाख से अधिक पेशेवर दर्शकों ने इसमें भाग लिया, खरीदारी की, और आदान-प्रदान किया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम