चिंगतचन कस्बा चीनी सिरेमिक संस्कृति को जानने की नई खिड़की

2023-05-15 11:12:38

18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस है। इस साल चीनी राजकीय सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो फूच्येन प्रांत के फूचो शहर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा और विभिन्न क्षेत्रों के संग्रहालय भी क्रमशः विविध प्रदर्शनी और कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

इस साल बेल्ट एंड रोड प्रस्ताव की प्रस्तुति की 10वीं वर्षगांठ है। समुद्री रेशम मार्ग और भूमि रेशम मार्ग से जुड़े संग्रहालयों में आयोजित प्रदर्शनियां आकर्षक हैं।

चीन के च्यांगशी प्रांत के चिंगतचन कस्बे में उत्पादित चीनी मिट्टी के बर्तन विश्वविख्यात हैं, जो थांग राजवंश से समुद्री रेशम मार्ग के जरिए अफ्रीका तक पहुंचाए गए थे। उसके बाद चिंगतचन के मिट्टी के बर्तन दुनिया के कई क्षेत्रों तक पहुंचाए गए और इसके डिजाइन विदेशों में लोकप्रिय हुए।

हाल के वर्षों में दुनिया भर के पाँच हजार से अधिक विदेशी लोग चीनी मिट्टी के बर्तनों की संस्कृति सीखने के लिए चिंगतचन आए। चिंगतचन कस्बे में राष्ट्रीय सिरेमिक संस्कृति विरासत और नवाचार परीक्षण क्षेत्र का निर्माण तेजी से हो रहा है, जो चीनी सिरेमिक संस्कृति को जानने की नई खिड़की बनेगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम