चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच सहयोग में लगातार मजबूती

2023-05-15 11:43:31

 

18 से 19 मई तक चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन चीन के शांक्सी प्रांत के शीआन शहर में आयोजित होगा। वर्तमान में चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच सहयोग निरंतर रूप से गहन हो रहा है। अब मध्य एशिया क्षेत्र उच्च गुणवत्ता के साथ बेल्ट एंड रोड का निर्माण करने वाला एक मॉडल क्षेत्र बन गया है।

14 मई को शांक्सी प्रांत की राजधानी शीआन से तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात तक के अंतर्राष्ट्रीय विमान ने पहली बार उड़ान भरी। 18 मई को शीआन ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शुरू करेगा। जिससे शीआन चीन में एकमात्र ऐसा शहर बन जाएगा जहां से मध्य एशिया के सभी पांच देशों के लिए उड़ानें होंगी।

रेल मार्ग की बात करें तो इस साल के पहले चार महीनों में शिनच्यांग में शुरू की गई चीन-यूरोप (मध्य एशिया) ट्रेनों की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। उनमें से, 2,129 चीन-यूरोप (मध्य एशिया) ट्रेनें अलशांकौ रेलवे पोर्ट में प्रवेश करने वाली और निकलने वाली हैं, जिसमें गत वर्ष के इसी अवधि से 12.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई। और खोरगोस रेलवे पोर्ट में प्रवेश करने और निकलने वाली 2,485 चीन-यूरोप (मध्य एशिया) ट्रेनें हैं, जिसमें गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 14.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम