चीन में फिलीपिंस कृषि काउंसलर ने चीन के कृषि आधुनिकीकरण की प्रशंसा की

2023-05-14 17:17:39

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ एशिया-अफ्रीका केंद्र तथा हूपेई प्रांत के श्यांगयांग शहर के निमंत्रण पर चीन में फिलीपिंस कृषि काउंसलर एना एबिचेला ने हाल ही में श्यांगयांग शहर का दौरा किया, जहां उन्होंने त्साओयांग, यीछंग, श्यांगचो आदि स्थलों की यात्रा की और स्थानीय कृषि आधुनिकीकरण विकास का शोध किया।

श्यांगयांग शहर के कृषि विभाग और कृषि व्यवसाय प्रमुखों के साथ आयोजित संगोष्ठी में एना ने कहा कि वह फिलीपींस और श्यांगयांग में संबंधित विभागों व उद्यमों के बीच संबंधों को बढ़ावा देंगी, और फिलीपिंस कृषि के आधुनिकीकरण में तेजी लाने के लिए चीन के अनुभवों का उपयोग करेंगी।

एना ने सीएमजी एशिया-अफ्रीका केंद्र द्वारा शूटिंग की जाने वाली "श्यांगयांग में चार ऋतुएं" शीर्षक कृषि वृत्तचित्रों की श्रृंखला को देखा। यह वृत्तचित्र आधुनिक कृषि, पारिस्थितिक कृषि, स्मार्ट कृषि और कृषि पर्यटन के विकास में श्यांगयांग की उपलब्धियों को दर्शाती है, यह श्यांगयांग के प्रतिनिधित्व वाले चीन के कृषि आधुनिकीकरण की कहानी बताती है। इस वृत्तचित्र श्रृंखला को लगभग 10 देशों में 20 से अधिक टीवी स्टेशनों पर प्रसारित किया गया है। इसके साथ ही, सीएमजी के अधीनस्थ बहु-भाषी वेबसाइट और विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किया गया, जो कि दुनिया भर में 20 करोड़ से अधिक बार देखा गया है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम