शी चिनफिंग और उनकी मां की कहानी

2023-05-14 17:21:14

14 मई 2023 को मातृ दिवस (मदर्स डे) है। प्राचीन काल से ही मां की ममता की महानता की खूब तारीफ होती रही है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मां छी शिन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की एक उत्कृष्ट सदस्य थीं और एक मजबूत मां भी थीं।

"शब्दों और कर्मों पर जोर देना, ज्ञान सिखाना और नैतिकता का प्रशिक्षण देना", बच्चों का लालन-पालन करने में छी शिन हमेशा उत्कृष्ट पारिवारिक शैली के साथ अपने बच्चों को शिक्षित करती थीं, और खुद को उदाहरण के रूप में आगे रखती थीं। शी चिनफिंग को लेकर उनकी अपेक्षा थी कि देश और जनता के प्रति उनकी अधिक जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व है।

जनवरी 1969 में, 16 से कम वर्ष की उम्र में शी चिनफिंग पेइचिंग से रवाना होकर दूर स्थित पश्चिमोत्तर चीन के शैनशी प्रांत के ल्यांगच्याह गांव गए। उनके पास एक बैग था, जो उनकी मां ने उनके लिए सिला था, बैग पर तीन शब्द "मां का दिल" सिलाई कढ़ाई की गयी थी। 

इस बैग के साथ शी चिनफिंग ल्यांगच्याह में 7 साल काम करते रहे और जीवन बिताया। इस समय यह गांव बहुत गरीब था। शी चिनफिंग स्थानीय किसानों के साथ रहते थे और मेहनत करते थे। इस अवधि में उनका दिल और लोग निकटता से जुड़े हुए थे।

"अच्छी तरह से काम करो, अच्छी तरह से अध्ययन करो, सब कुछ अच्छी तरह से संभालना।" यह शी चिनफिंग के पिता शी चोंगश्वन ने अपनी पत्नी छी शिन से यह कही बात थी। छी शिन ज़िंदगी भर इसका पालन करती थीं और इस तरह बच्चों को शिक्षा देती थीं।

2001 के वसंत त्योहार के दौरान, फूच्येन प्रांत के गवर्नर के रूप में शी चिनफिंग काम की वजह से अपने माता-पिता के साथ पुनर्मिलन के लिए घर नहीं गए। उनकी मां ने उन्हें फोन किया और उनसे कहा, "जब तक आप अपना काम अच्छी तरह करते हैं, तो आप अपने माता-पिता के लिए सबसे बड़े आज्ञाकारी पुत्र हैं।"

साल 2023 में नए साल की पूर्व संध्या पर, शी चिनफिंग ने देश के राष्ट्रपति के रूप में दसवीं बार नए साल का संदेश दिया। टीवी स्क्रीन पर शी चिनफिंग के कार्यालय में ऐसी तस्वीर है- वह और पत्नी फंग लीयुआन अपनी माँ छी शिन का समर्थन करते हुए बाईं और दाईं ओर थे। माँ और बेटे के हाथ कसकर एक साथ पकड़े हुए थे।

एक परिवार सबसे छोटा देश होता है और एक देश हजारों परिवारों का होता है। एक अच्छी पारिवारिक शैली में बड़े हुए और लोगों से आते हुए, शी चिनफिंग हमेशा लोगों को अपने दिल में सबसे ऊपर रखते हैं, हजारों परिवारों की खुशी और करोड़ों लोगों के जीवन में निरंतर सुधार के लिए निःस्वार्थ भाव से काम करते हैं। यह उनके द्वारा माता के प्रति दिखाई गई सबसे बड़ी आज्ञाकारिता ही नहीं, बल्कि मां और बेटे के बीच का सबसे गहरा प्यार भी है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम