विदेश में काम कर अपनी प्रतिभा का विस्तार करते लिन छी

2023-05-13 16:36:54

 

लिन छी चीन पेट्रोलियम अंतर्राष्ट्रीय पाइपलाइन कंपनी की उज्बेकिस्तान कंपनी के कर्मचारी हैं। 2015 में एक पेट्रोलियम कॉलेज से स्नातक होने के बाद, वो चीन पेट्रोलियम अंतर्राष्ट्रीय पाइपलाइन कंपनी में शामिल हुए। वो 2016 में उज़्बेकिस्तान आए और 7 वर्षों से वहां काम कर रहे हैं। अब वो मध्य एशिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के उज्बेकिस्तान गैस स्रोत एक्सेस स्टेशन के उत्पादन और संचालन प्रबंधन के प्रभारी हैं।

   "बेल्ट एंड रोड" परियोजना चीन-मध्य एशिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन चीन और मध्य एशिया के कई देशों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण ऊर्जा चैनल है। अपने काम के बारे में बात करते हुए, लिन छी काफी गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य एशिया में एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस उत्पादक के रूप में, उज़्बेकिस्तान चीन को प्राकृतिक गैस का निर्यात करता है। कंप्रेसर स्टेशन, जहां वो काम करते हैं, मध्य एशिया के भीतरी इलाकों से प्राकृतिक गैस को मध्य एशियाई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में इंजेक्ट करने के लिए जिम्मेदार है। उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान से चीन के शिनच्यांग के खोरगोस पहुंचकर और फिर घरेलू पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ा गया है। चीन के 27 प्रांतों,शहरों, स्वायत्त प्रदेशों और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में 30 करोड़ लोगों को स्वच्छ ऊर्जा का लाभ दे रहा है, और प्रभावी रूप से घरेलू प्राकृतिक गैस बाजार की मांग की गारंटी दे रहा है।

   जब लिन छी पहली बार उज्बेकिस्तान में काम करने आए, तो उनके लिए स्थानीय जलवायु, भाषा, संस्कृति और अन्य पहलुओं के अनुकूल होना काफी चुनौती भरा था। लेकिन सात साल के अनुभव के बाद लिन छी के विदेशी अनुभव ने उन्हें दुनिया की कई उन्नत कंपनियों के साथ संवाद करने के अधिक अवसर दिए हैं, जिससे उनके क्षितिज का विस्तार हुआ है और उनके पेशेवर कौशल में सुधार हुआ है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम