छिन कांग की नार्वे के व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा

2023-05-12 15:06:44

चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने 11 मई को ओस्लो में नार्वे के व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

उन्होंने कहा कि नार्वे की कंपनियों ने 1888 में चीन में प्रवेश किया, लंबे समय तक चीन के साथ सहयोग किया, चीन के सुधार और खुलेपन की प्रक्रिया में गहराई से भाग लिया, और दोनों देशों के बीच आपसी लाभ व सहयोग और मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चीन सुधार और खुलेपन का पालन करेगा, उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपसी लाभ और उभय जीत का पालन करेगा, और दुनिया भर की कंपनियों को बेहतर निवेश वातावरण प्रदान करेगा और विकास के नए अवसर लाएगा। चीनी अर्थव्यवस्था में मजबूत लचीलापन है, स्थिर, स्वस्थ और सतत विकास हासिल करेगा और विश्व अर्थव्यवस्था का शक्ति स्रोत बना रहेगा।

छिन कांग ने यह भी कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण आम समृद्धि के लिए एक आधुनिकीकरण है। यह न केवल चीनी लोगों को बेहतर जीवन मिल सकता है, बल्कि विभिन्न देशों को बड़े बाजार और अधिक अवसर भी प्रदान कर सकता है। चीनी शैली का आधुनिकीकरण मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व का आधुनिकीकरण भी है, जो हरित और निम्न-कार्बन के क्षेत्र में चीन-नॉर्वे सहयोग के लिए व्यापक स्थान मुहैया करवाएगा।

इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि चीन और नॉर्वे दोनों आर्थिक वैश्वीकरण के समर्थक और भागीदार हैं और संरक्षणवाद व "संबंध-विच्छेद" का विरोध करते हैं। वर्तमान स्थिति में, चीन और नॉर्वे को आपसी लाभ व सहयोग को गहरा करने तथा व्यापार उदारीकरण व सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक साथ काम करने की आवश्यकता है, ताकि दोनों देशों के बीच सहयोग अधिक परिणाम प्राप्त कर सके।

उधर, नार्वे के व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि चीन नॉर्वे की कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार और व्यापारिक भागीदार है। वे चीन के साथ सहयोग को और गहरा करने के इच्छुक हैं। दोनों देशों की सरकारों और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच संवाद और संचार की मजबूती आपसी समझ को बढ़ावा देने तथा सहयोग के क्षेत्रों का विस्तार करने के लिए अनुकूल है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम