वांग यी और जेक सुलिवन के बीच बैठक

2023-05-12 16:59:49

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की विदेश मामला कमेटी के कार्यालय प्रधान वांग यी ने 10 से 11 मई तक अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामले के सहायक जैक सुलिवन के साथ ऑस्ट्रिया के वियना में बैठक की।

इस दौरान, दोनों पक्षों ने चीन-अमेरिका संबंधों में मौजूद बाधाओं को दूर करने, गिरावट की स्थिति को रोकने और स्थिरता बनाने पर स्पष्ट, गहन, ठोस और रचनात्मक चर्चा की। वांग यी ने थाईवान मुद्दे पर चीन के गंभीर रूख के बारे में विस्तार से बताया।

इसके अलावा, दोनों पक्षों ने एशिया-प्रशांत स्थिति, यूक्रेन आदि समान चिंता वाले अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्ष इस रणनीतिक संचार चैनल का अच्छा उपयोग जारी रखने पर सहमत हुए।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम