स्छ्वान अंतर्राष्ट्रीय चाय एक्सपो चाय व्यवसाय का विकास बढ़ाएगा

2023-05-08 10:56:55

12वां स्छ्वान अंतर्राष्ट्रीय चाय एक्सपो 11 से 14 मई तक चीन के छंगतू में आयोजित होने जा रहा है। बताया जाता है कि वर्तमान एक्सपो का क्षेत्रफल 70 हजार वर्ग मीटर से अधिक है। करीब 2,000 चीनी-विदेशी उद्यम इसमें हिस्सा लेंगे। एक्सपो में चाय व्यवसाय के नए उत्पाद, नई तकनीक और नए उपकरण आदि प्रदर्शित होंगे, जो चाय उत्पादों का व्यापार, चाय संस्कृति का प्रचार और चाय व्यवसाय का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने के लिए लाभदायक होगा।

स्छ्वान प्रांत चीन में चाय उद्योग का मुख्य प्रांत है। स्छ्वान में चाय का उत्पादन और चाय उद्योग की व्यापक क्षमता देश में आगे है। वर्तमान एक्सपो का थीम शहर होने के नाते यीपिन शहर में चाय उद्योग का इतिहास 3,000 साल से भी पुराना है। यीपिन प्राचीन दक्षिणी रेशम मार्ग और चाय-घोड़ा सड़क का महत्वपूर्ण पड़ाव है और दुनिया में चाय के जन्मस्थानों में से एक भी है। यीपिन में चाय बगान का क्षेत्रफल, चाय का उत्पादन और चाय व्यवसाय का उत्पादन मूल्य स्छ्वान प्रांत में आगे है।

इसके अलावा, चीन के छोंगछिंग, युन्नान, चच्यांग, हनान, क्वांगतोंग, क्वांगशी, क्वीचो, शेनशी आदि 14 प्रांतों और शहरों के चाय उद्यम भी एक्सपो में भाग लेंगे। वहीं, 20 से अधिक देशों और क्षेत्रों के करीब सौ उपक्रम एक्सपो में आयातित चाय, चाय के बर्तन, चाय से बना खाना और चाय शिल्प प्रदर्शित करेंगे।

चाय प्राकृतिक स्वास्थ्य पेय है। चीन में चाय की खपत का लंबा इतिहास है। हाल के वर्षों में जीवन स्तर के उन्नत होने के चलते लोग अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देते हैं। चाय पीना एक फैशन बन गया है, जिससे चाय की खपत भी बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में 90 प्रतिशत से अधिक चीनी उपभोक्ताओं का चाय पीने का अनुभव है और हर दिन चाय पीने वालों का अनुपात 47.5 प्रतिशत है। अब चाय दैनिक जीवन में जरूरत भाग बन गया है और जातीय विशेषता वाली चाय संस्कृति का विकास हुआ है।

चीन न सिर्फ चाय का मुख्य उत्पादक देश है, बल्कि बड़ा निर्यात देश भी है। चीन की चाय निर्यात मात्रा आयात मात्रा से काफी अधिक है। हाल के वर्षों में चीन में चाय का स्थिर विकास होता जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल चीन ने 3 लाख 75 हजार 300 टन के चाय का निर्यात किया, जो वर्ष 2021 की तुलना में 1.6 फीसदी अधिक है। हरित अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण भाग होने के नाते चाय व्यवसाय पारिस्थितिकी वातावरण सुधारने, चाय किसानों की आय बढ़ाने, निर्यात कमाई बढ़ाने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम