महिमा मजदूरों की...

2023-04-28 16:26:44

"महिमा मजदूरों की है, खुशी मजदूरों की है", यह हमारे युग की सबसे ज्वलंत टिप्पणी है कि श्रम खुशी पैदा करता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने श्रम सृजन की बार-बार प्रशंसा की है। उन्होंने व्यापक श्रमिकों को निर्माण में मेहनती और संघर्ष में बहादुर होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन की प्ररेणा ने नये युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद में महान विजय पाने, चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प के सपने को साकार करने के लिए मजबूत वैचारिक मार्गदर्शन और आध्यात्मिक समर्थन प्रदान किया। 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग घरेलू सर्वेक्षण दौरा करते समय अकसर देश के श्रमिकों के साथ संवाद करते हैं। खेती के मैदानों में राष्ट्रपति ने किसानों के साथ कृषि कार्य के बारे में बातचीत की, कारखानों में औद्योगिक मज़दूरों से नवाचार विवरण के बारे में सावधानीपूर्वक पूछा, शहरों की गलियों में "कूरियर भाई" की एक मेहनती "छोटी मधुमक्खी" के रूप में प्रशंसा की, और स्वच्छता कर्मियों की "शहर के ब्यूटीशियन" के रूप में प्रशंसा की… साधारण श्रमिक हमेशा शी चिनफिंग की गहरी चिंता रही हैं। 

श्रम गौरवशाली और सृजन महान है, ये चीनी राष्ट्र के रक्त में गहराई से निहित आध्यात्मिक जीन हैं। शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प को साकार करना एक बहुत ही महान और कठोर कार्य है। नए विकास के चरण के आधार पर, नई विकास अवधारणा को लागू करने, एक नए विकास ढांचे का निर्माण करने और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए हमें मज़दूर वर्ग और व्यापक श्रमिकों पर निर्भर करना चाहिए।

आज, चीनी लोग इतिहास में किसी भी समय की तुलना में चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प के लक्ष्य के करीब हैं, जबकि श्रम इस महान ऐतिहासिक कार्य को साकार करने का व्यावहारिक आधार है। परिस्थितियां चाहे कितनी भी बदल जाएं, मॉडल श्रमिकों की भावना, काम करने की भावना और शिल्प कौशल की भावना हमेशा चीनी राष्ट्र के लिए एक शक्तिशाली आध्यात्मिक प्रेरक शक्ति रही है।

रेडियो प्रोग्राम