चीन-मध्य एशिया संबंधों का नया युग शुरू करेगा शिखर सम्मेलन:छिन कांग

2023-04-28 17:12:32

27 अप्रैल को चीनी और मध्य एशियाई विदेश मंत्रियों की वार्ता पश्चिमोत्तर चीन के शेनशी प्रांत की राजधानी शीआन में आयोजित हुई। सभी पक्ष मई महीने में शीआन में चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के आयोजन पर सहमत हुए। यह वार्ता इस वर्ष चीन द्वारा आयोजित पहली प्रमुख घरेलू कूटनीतिक गतिविधि है। उथल-पुथल से भरी दुनिया के सामने, चीन और पांच मध्य एशियाई देशों ने सहयोग को मजबूत करने और एक साथ चुनौतियों का सामना करने का स्पष्ट संकेत दिया है।

शीआन प्राचीन रेशम मार्ग का प्रारंभिक बिंदु है। दो हज़ार साल से पहले, सिल्क रोड यहाँ से हज़ारों मील तक फैला हुआ था, जो चीन और मध्य एशिया के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को जोड़ता था। मई में होने वाले आगामी चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के नेता शीआन में एकत्र होंगे, चीन और मध्य एशिया मित्रता को विरासत में लेते हुए बेहतर भविष्य के निर्माण का सकारात्मक संकेत भेजेंगे।

चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने कहा कि शिखर सम्मेलन दुनिया को चीन-मध्य एशिया सहयोग का उच्च स्तर दिखाएगा और चीन-मध्य एशिया संबंधों को एक नए युग में लेकर आएगा। वहीं, पाँच एशियाई देशों के विदेश मंत्रियों का कहना है कि वे एक अद्भुत आयोजन करने के लिए समान प्रयास करेंगे।

छह देशों के विदेश मंत्रियों ने वार्ता के बाद संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया, इस दौरान "मजबूत सहयोग" और "निहित शक्ति की खोज" वाले शब्दों का अकसर उपयोग किया गया। चीन और पांच मध्य एशियाई देशों के बीच सहयोग का सफल कोड आपसी सम्मान, अच्छी-पड़ोसी दोस्ती, एकजुटता, पारस्परिक लाभ और उभय जीत के परिणाम में निहित है।

शीआन में यात्रा के दौरान, विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त रूप से चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस "बेल्ट एंड रोड" की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शीआन-मध्य एशिया रेलवे एक्सप्रेस की शुभारंभ रस्म में भाग लिया। इससे विकास रणनीतियों के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए सभी पक्षों के उत्साह और अपेक्षा को प्रदर्शित किया गया।

(श्याओ थांग)

 

 

रेडियो प्रोग्राम