13वां चीनी उपग्रह नेविगेशन वार्षिक सम्मेलन उद्घाटित

2023-04-27 15:23:36

"डिजिटल इकोनॉमी और स्मार्ट नेविगेशन" की थीम के साथ 13वां चीनी उपग्रह नेविगेशन वार्षिक सम्मेलन 26 से 28 अप्रैल तक पेइचिंग में आयोजित हो रहा है। इस बार के वार्षिक सम्मेलन में शिखर मंच, अकादमिक आदान-प्रदान, उपलब्धि एक्सपो, उच्च स्तरीय मंच और विज्ञान की लोकप्रियता समेत पाँच प्रमुख भाग स्थापित हैं। इस के दौरान चीन वैश्विक भागीदारों के साथ पेइडो और अन्य उपग्रह नेविगेशन सिस्टम के विकास में प्राप्त उपलब्धियों को साझा करना जारी रखता है।

26 अप्रैल की सुबह इस वार्षिक सम्मेलन में चीनी उपग्रह नेविगेशन प्रणाली प्रबंधन कार्यालय के उपनिदेशक छन कूछांग ने पेइडो सिस्टम का परिचय देते हुए कहा कि इस वर्ष जनवरी तक, जाने-माने घरेलू नक्शों ने पेइडो उपग्रहों का उपयोग दैनिक स्थिति के 3 खरब से अधिक बार किया है। पर यह केवल एक बुनियादी आँकड़ा है, जो वास्तव में इस संख्या से कहीं अधिक है। उनके अनुसार पेइडो सिस्टम को खोलने के बाद तीन वर्षों में पेइडो सिस्टम के एप्लिकेशन मोड अधिक प्रचुर मात्रा में हैं, और एप्लिकेशन फ़ील्ड का विस्तार जारी है। साथ ही पेइडो उत्पादों की तकनीकों और सेवाओं को भी अधिक अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है।

छन कूछांग के अनुसार चीन पेइडो सिस्टम के दोस्तों के दायरे का विस्तार करना जारी रखेगा, इसके अंतर्राष्ट्रीय विकास स्तर को लगातार बढ़ावा देगा, अंतर्राष्ट्रीय उपग्रह नेविगेशन मामलों में गहराई से भाग लेगा, और संयुक्त रूप से दुनिया के उपग्रह नेविगेशन उद्योग के विकास को बढ़ावा देगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम