यूक्रेन संकट पर चीन की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रतीक्षा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय

2023-04-27 15:15:43

26 अप्रैल के दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ फोन में बातचीत की। दोनों पक्षों ने चीन-यूक्रेन संबंधों और यूक्रेन संकट पर विचार-विमर्श किया। चीनी विदेश मंत्रालय के यूरोप व एशिया मामलात ब्यूरो के उपाध्यक्ष यू ज्वून ने उसी दिन चीनी और विदेशी मीडिया को दोनों नेताओं की बातचीत से जुड़ी स्थिति का परिचय दिया। यू ज्वून के अनुसार यह फोन कॉल दर्शाता है कि यूक्रेन मुद्दे पर चीन की स्थिति स्पष्ट और सतत है, और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन के तर्कसंगत और निष्पक्ष रुख और एक प्रमुख देश के रूप में इसकी जिम्मेदारी को प्रदर्शित करता है।

यू ज्वून ने कहा कि चीन और यूक्रेन रणनीतिक साझेदार हैं। दोनों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद 31 वर्षों में चीन-यूक्रेन संबंधों का स्थिर विकास हुआ है। दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान जारी रहा। वर्ष 2019 से चीन लगातार चार वर्षों तक यूक्रेन का सब से बड़ा व्यापार साझेदार बना। यूक्रेन संकट के व्यापक रूप से गंभीर होने के बाद चीन एक बड़े जिम्मेदारना देश और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश के रूप में तर्कसंगत और निष्पक्ष रुख अपनाकर शांति वार्ता को मजबूत करने की कोशिश करता है, और संबंधित पक्षों के साथ आदान-प्रदान करता है। कुछ समय से पहले राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सफलता के साथ रूस की राजकीय यात्रा की। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ यूक्रेन संकट पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया। बाद में चीन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉनडेर लेयेन आदि की चीन यात्रा का भी सफलतापूर्वक स्वागत किया। इसके दौरान यूक्रेन संकट चर्चा का एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। शांति वार्ता को मजबूत करने पर चीन की कोशिश सतत है। और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी यूक्रेन संकट पर चीन के महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की प्रतीक्षा में है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम