एशियाई सांस्कृतिक विरासत संरक्षण गठबंधन स्थापित

2023-04-26 10:57:32

एशियाई सांस्कृतिक विरासत संरक्षण गठबंधन का पहला सम्मेलन 25 अप्रैल को चीन के शेनशी प्रांत के शीआन शहर में उद्घाटित हुआ। चीनी स्टेट कौंसुलर छन यीछिन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बधाई पत्र पढ़ा और एशियाई सांस्कृतिक विरासत संरक्षण गठबंधन की स्थापना की घोषणा की।

छन यीछिन ने कहा कि शी चिनफिंग ने अपने बधाई पत्र में गठबंधन के निर्माण के लिए उम्मीद जताई। यह एशियाई सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और एशियाई सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन है। गठबंधन की स्थापना एशियाई सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण मजबूत करने, एशियाई सांस्कृतिक आदान-प्रदान गहराने और विश्व संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए लाभदायक है, जो मानव सभ्यता की प्रगति में योगदान किया जाएगा।

छन यीछिन ने आगे कहा कि चीन एशियाई देशों के साथ सभ्यता की सहमति का पालन करेगा, सभ्यता के मूल्य बढ़ाएगा, सांस्कृतिक अवशेषों और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण करेगा, सभ्यता का विकास बढ़ाएगा और एशियाई सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की योजना बनाएगा। इसके अलावा, चीन एशियाई सांस्कृतिक समृद्धि, पर्यटन का विकास और सांस्कृतिक अवशेषों की सुरक्षा की गारंटी करने के साथ सक्रियता से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाएगा। ताकि मानव सभ्यता के संरक्षण में नया योगदान किया जा सके।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम