चीन में 1 सितंबर से प्रभावी होगा छिंगहाई-तिब्बत पठार पारिस्थितिक संरक्षण कानून

2023-04-26 18:28:24

14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के दूसरे सम्मेलन ने 26 अप्रैल को "चीन लोक गणराज्य का छिंगहाई-तिब्बत पठार पारिस्थितिक संरक्षण कानून" पारित किया। चीन में पारिस्थितिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जारी एक और विशेष कानून के रूप में, यह कानून पारिस्थितिक संरक्षण की प्राथमिकता पर जोर देते हुए छिंगहाई-तिब्बत पठार के पारिस्थितिक संरक्षण पर केंद्रित है।

छिंगहाई-तिब्बत पठार दुनिया की छत और एशिया का जल मीनार है। यह चीन में पारिस्थितिक संरक्षण के क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है। चीन में "काली मिट्टी संरक्षण कानून" और "पीली नदी संरक्षण कानून" बनाए जाने के बाद "छिंगहाई-तिब्बत पठार पारिस्थितिक संरक्षण कानून" विशेष भौगोलिक और विशिष्ट क्षेत्रों के पारिस्थितिक और पर्यावरण के संरक्षण के लिए बनाया गया एक और कानून है।

बताया गया है कि यह कानून 1 सितंबर 2023 को प्रभावित होगा।

(श्याओथांग)

रेडियो प्रोग्राम