अप्रैल अंत तक सर्वाधिक आबादी वाला देश होगा भारत:अनुमान

2023-04-25 15:57:05

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग ने 24 अप्रैल को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या अनुमान के अनुसार, भारत अप्रैल में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अप्रैल के अंत तक, भारत की कुल जनसंख्या 1 अरब 42 करोड़ 58 लाख तक पहुंच जाएगी और इसके दशकों तक बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में भारत की जन्म दर 2.0 है, जो 2.1 वाली मानक जनसंख्या प्रतिस्थापन दर से थोड़ी कम है।

इसके अलावा, भारत में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। साल 2023 से साल 2050 तक, भारत की 65 वर्ष और उससे अधिक आयु की जनसंख्या दोगुनी से अधिक हो जाएगी। हालांकि, कुल जनसंख्या में बुजुर्गों के अनुपात को देखते हुए भारत में जनसंख्या की उम्र बढ़ने की समस्या प्रमुख नहीं है।

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि कोविड-19 महामारी की वजह से भारत की 2021 की जनगणना को 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप जनसंख्या अनुमानों में अनिश्चितता है। इसलिए ऐसे  समय जब भारत की कुल जनसंख्या दुनिया की सबसे बड़ी हो गई है, उसे संशोधित करने की आवश्यकता हो सकती है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम