श्रीलंका के कंडागास्मांकदा गांव में चीनी उद्यम द्वारा निर्मित ग्रामीण पुनरोद्धार परियोजना पूरी

2023-04-24 16:40:51

चीनी उद्यम द्वारा श्रीलंका के कंडागास्मांकदा गांव में निर्मित ग्रामीण पुनरोद्धार परियोजना का समापन और हैंडओवर समारोह 23 अप्रैल को आयोजित किया गया।

श्रीलंका स्थित चीनी राजदूत छी चनहोंग और चीनी व्यापारी समूह के बोर्ड अध्यक्ष म्याओ च्येनमिन ने रिबन काटा और अनावरण किया। कई स्थानीय गांव वासियों ने इस समारोह में भाग लिया। इस परियोजना के श्रीलंकाई मैनेजर ने कंडागास्मांकदा गांव के विकास में समर्थन और सहायता के प्रति चीन को धन्यवाद दिया और कहा कि यह परियोजना न केवल स्थानीय बुनियादी ढांचे की उपस्थिति में सुधार करेगी, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार करने में भी मदद करेगी।

कंडागास्मांकदा गांव श्रीलंका के दक्षिण में स्थित है, जो हंबनटोटा बंदरगाह से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। इस गांव में कुल 2 हज़ार से अधिक लोग रहते हैं, उनमें से अधिकांश का जीवन पारंपरिक कृषि पर निर्भर है, और उनकी आय कम और अस्थिर है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम