चीन की चंद्र अन्वेषण परियोजना सुचारू ढंग से लागू

2023-04-24 11:02:08

24 अप्रैल को चीन का अंतरिक्ष दिवस है। इस मौके पर चीन की चंद्र अन्वेषण परियोजना की नई योजना जारी होगी।

चीन की चंद्र अन्वेषण परियोजना के मुख्य डिजाइनर वू वेईरन ने कहा कि अब चंद्र अन्वेषण परियोजना का चौथा चरण लागू हो रहा है। छांगअ-6 का प्रक्षेपण वर्ष 2024 के आसपास किया जाएगा। इसका मुख्य मिशन चंद्रमा के ज्यादा दूर नमूने लेकर पृथ्वी पर वापस लौटना होगा। यह पहली बार होगा कि चांद के पिछले हिस्से से चांद की मिट्टी इकट्ठा की जाएगी। वहीं, छांगअ-7 और छांगअ-8 के मिशन भी किए जाएंगे।

वू वेईरन ने कहा कि चीन चंद्रमा पर केंद्रित नक्षत्र बनाने में प्रयास कर रहा है। यह संचार, नेविगेशन, रिमोट सेंसिंग और अन्य अन्य कार्यों की एकीकृत व्यवस्था है। भविष्य में चीन चंद्रमा पर केंद्रित गहन अंतरिक्ष इंटरनेट का निर्माण भी करेगा। लोग चंद्रमा पर टीवी देख सकेंगे और वाई-फाई का प्रयोग भी कर सकेंगे।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम