एशियाई सांस्कृतिक विरासत संरक्षण गठबंधन स्थापित होगा

2023-04-21 09:52:56

 

24 से 26 अप्रैल तक, चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय, चीनी राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत प्रशासन, शानक्सी प्रांत की सरकार द्वारा सह-प्रायोजित एशियाई सांस्कृतिक विरासत संरक्षण गठबंधन सम्मेलन शानक्सी प्रांत के शीआन शहर में आयोजित किया जाएगा।

20 अप्रैल को आयोजित संवाददाता सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार एशियाई सांस्कृतिक विरासत संरक्षण गठबंधन के आगामी सम्मेलन में, एशियाई सांस्कृतिक विरासत संरक्षण गठबंधन औपचारिक रूप से स्थापित किया जाएगा, एशियाई सांस्कृतिक विरासत संरक्षण कोष भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा, सिल्क रोड पुरातत्व सहयोग अनुसंधान केंद्र का अनावरण किया जाएगा और "एशियाई सांस्कृतिक विरासत संरक्षण गठबंधन का शीआन घोषणापत्र जारी होगा।

चीनी राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत प्रशासन के उप निदेशक श्यी पिंग के अनुसार, अब तक, 21 एशियाई देशों और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को), अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक संपदा संरक्षण और बहाली अनुसंधान केंद्र, लुप्तप्राय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के अंतर्राष्ट्रीय कोष समेत 3 सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन ने सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम