चीनी भाषा के प्रति वैश्विक आकर्षण

2023-04-21 10:04:14

चीनी संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है और दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक भी है। वर्तमान में अधिक से अधिक विदेशी मित्र चीनी सीखने के जरिए रंगीन, त्रि-आयामी, व्यापक, वास्तविक और प्यारे चीन को समझते हैं। अब तक, दुनिया भर में 180 से अधिक देशों में चीनी शिक्षा का संचालन किया जाता है। और 82 देशों ने चीनी को अपनी राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली में शामिल किया है। विदेशों में 3 करोड़ से अधिक लोग चीनी सीख रहे हैं, और चीनी सीखने वाले व चीनी का उपयोग करने वाले विदेशी लोगों की संचयी संख्या 20 करोड़ के करीब है।

(मीनू)


रेडियो प्रोग्राम