क्या अमेरिका घरेलू बंदूक हिंसा की समस्या को हल करने का प्रयास नहीं कर सकता ?

2023-04-20 17:26:58

20 अप्रैल को अमेरिका में बंदूक हिंसा पर ज़ारी ताज़ा आंकड़ों के जवाब में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने कहा कि कुछ अमेरिकी मीडिया ने बड़े पैमाने पर गोलीबारी को अमेरिका के लिए "राष्ट्रीय शर्म" की घटना कहा। अमेरिका साल-दर-साल राष्ट्रीय मानवाधिकार रिपोर्ट के हजारों पन्नों को प्रकाशित करता है, दूसरे देशों में मानवाधिकार की स्थिति पर उंगली उठाता है। क्या वह घरेलू बंदूक हिंसा की समस्या को हल करने के लिए अपने प्रयास नहीं कर सकता है? क्या अमेरिका ऐसा कुछ नहीं कर सकता जिसका अमेरिकी लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए व्यावहारिक महत्व हो?

   ध्यान रहे कि 18 अप्रैल को अमेरिकी "बंदूक हिंसा फ़ाइल" वेबसाइट के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 2023 के बाद से अमेरिका में कम से कम 164 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं, और बंदूक से संबंधित विभिन्न घटनाओं में 12,486 लोग मारे गए हैं।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम