चीन में सॉफ्टवेयर उद्योग पैमाने की औसत वार्षिक वृद्धि दर 16 प्रतिशत तक पहुंची

2023-04-19 10:08:12

दूसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर विकास सम्मेलन 18 अप्रैल को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। इस मौके पर चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रमुख ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से चीन का सॉफ्टवेयर उद्योग तेजी से विकास कर रहा है, कोर प्रौद्योगिकियों में लगातार सफलताएं प्राप्त हुईं, और औद्योगिक पैमाने में औसत वार्षिक वृद्धि दर 16 प्रतिशत तक पहुंच गई है।  

उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में चीन में सॉफ्टवेयर व्यवसाय राजस्व 100 खरब युआन से अधिक हो गया, जो साल 2021 से 11.2 प्रतिशत अधिक था, जिसकी वृद्धि दर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर से 8.2 प्रतिशत अधिक है।

बताया गया है कि इस साल जनवरी से फरवरी तक, सॉफ्टवेयर उत्पाद राजस्व 3 खरब 37 अरब 90 करोड़ युआन था। उनमें से, औद्योगिक सॉफ्टवेयर उत्पादों का राजस्व 39 अरब युआन था, जो साल 2022 के समान समय से 13.6 प्रतिशत अधिक है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम