संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में एक महत्वपूर्ण शक्ति बना चीन

2023-04-17 17:40:00

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 17 अप्रैल को नियमित संवाददाता सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में चीन की भागीदारी के बारे में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 31 साल पहले, संयुक्त राष्ट्र के निमंत्रण पर, चीन ने कंबोडिया में संयुक्त राष्ट्र संक्रमणकालीन प्राधिकरण में इंजीनियरिंग सैनिकों को भेजा, इससे पता चलता है कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में भाग लेने के लिए पहली बार एक संगठित दल भेजा । पिछले 31 वर्षों में, चीन ने लगभग 30 संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भाग लेने के लिए 50 हज़ार से अधिक शांति सैनिकों को 20 से अधिक देशों और क्षेत्रों में भेजा है। इस दौरान 25 शांतिरक्षकों ने अपने बहुमूल्य जीवन का बलिदान दिया है। चीन संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में एक प्रमुख शक्ति बन गया है।

   वांग वनपिन ने जोर देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों की रक्षा करना, विश्व शांति को बढ़ावा देना और मानव जाति के साझा भाग्य समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देना संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भाग लेने के लिए चीन की मूल आकांक्षा और मिशन है। हम वास्तविक बहुपक्षवाद का अभ्यास करना जारी रखेंगे, वैश्विक सुरक्षा पहलों को लागू करेंगे और वैश्विक सुरक्षा प्रशासन में सुधार के लिए चीनी ज्ञान और शक्ति का योगदान देंगे।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम