यूएन राजनीतिक व शांति निर्माण मामलों की उप महासचिव से मिले छिन कांग

2023-04-12 11:21:54

11 अप्रैल को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री छिन कांग ने पेइचिंग में संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक और शांति निर्माण मामलों की उप महासचिव रोज़मेरी डिकार्लो से मुलाकात की।

   छिन कांग ने कहा कि चीन और संयुक्त राष्ट्र के बीच सहयोग न केवल एक दूसरे के लिए बल्कि दुनिया के लिए भी फायदेमंद है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत मानव जाति के लिए साझा भाग्य समुदाय के निर्माण की अवधारणा के मार्गदर्शन में, चीन ने संयुक्त राष्ट्र के कार्य में पूरी तरह से भाग लिया है, अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को दृढ़ता से पूरा किया है, सक्रिय रूप से एकजुटता और सहयोग की वकालत की है, और वैश्विक सार्वजनिक पहल पेश की है। आज की दुनिया अराजकता और अशांति से भरी है। संघर्षों और प्रमुख शक्ति टकराव के दुष्चक्र से बाहर निकलने के लिए, हमें सच्चे बहुपक्षवाद का पालन करना चाहिए, निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखना चाहिए और एकजुटता और सहयोग को मजबूत करना चाहिए। चीन अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय गर्म मुद्दों पर रचनात्मक भूमिका निभाने में संयुक्त राष्ट्र का दृढ़ता से समर्थन करेगा, और विश्व शांति बनाए रखने और सामान्य विकास को बढ़ावा देने में संयुक्त राष्ट्र का एक विश्वसनीय भागीदार बनने का इच्छुक है।

   डिकार्लो ने संयुक्त राष्ट्र के साथ चीन के सहयोग की प्रशंसा की, संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्य के लिए मजबूत समर्थन के लिए चीन को धन्यवाद दिया और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने में चीन के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। संयुक्त राष्ट्र चीन के साथ लगातार सहयोग को गहरा करने और अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय गर्म मुद्दों के लिए संयुक्त रूप से और अधिक समाधान प्रस्तावित करने की उम्मीद करता है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम