हंगछिन बंदरगाह में बढ़ी यात्रियों की तादात

2023-04-09 15:58:24

दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के चूहाई शहर स्थित हंगछिन बंदरगाह चीन की मुख्य भूमि और मकाऊ को जोड़ता है। सूत्रों के अनुसार इस साल की पहली तिमाही में 34 लाख से अधिक यात्रियों ने हंगछिन बंदरगाह से परिवहन किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 74.8 प्रतिशत अधिक है। अब दैनिक यात्री संख्या 40 हजार से अधिक है।

बताया जाता है कि इस साल से हंगछिन बंदरगाह से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फरवरी और मार्च में पर्यटकों की संख्या क्रमशः पिछले महीने की तुलना में 17.3 प्रतिशत और 12.2 प्रतिशत अधिक रही। मकाऊ की यात्रा करने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। इस साल की पहली तिमाही में चीन की मुख्य भूमि के 9 लाख से अधिक यात्रियों ने हंगछिन बंदरगाह से मकाऊ की यात्रा की, जो पिछले साल की इसी अवधि से 240 फीसदी अधिक है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम