लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करें और स्वस्थ चीन बनाएं

2023-04-07 11:18:29

7 अप्रैल को, 2023 विश्व स्वास्थ्य एक्सपो मध्य चीन के हूपेई प्रांत की राजधानी वुहान में उद्घाटित हुआ। इस चार दिवसीय एक्सपो में एक हज़ार से अधिक कंपनियां, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और उद्यमी भाग ले रहे हैं। इस दौरान नए उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही लोगों को नए रुझानों का आदान-प्रदान करने और स्वास्थ्य उद्योग के विकास पर चर्चा करने का मौका मिलेगा।

7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस है। जून 1948 में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र का पहला विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना की गई, और निर्णय लिया गया कि हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस को स्थापित करने का महत्व दुनिया भर के लोगों का ध्यान स्वास्थ्य कार्यों की ओर आकर्षित करना है।

2022 में आयोजित विश्व स्वास्थ्य एक्सपो की एक झलक

"लोगों का स्वास्थ्य सामाजिक सभ्यता और प्रगति की नींव है, और राष्ट्रीय समृद्धि का महत्वपूर्ण प्रतीक भी है।" चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (अक्तूबर 2022) की रिपोर्ट ने कहा कि स्वस्थ चीन के निर्माण को बढ़ावा दें, लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता के विकास की रणनीतिक स्थिति में रखें, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार करें, बड़ी महामारी की रोकथाम व उपचार प्रणाली तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता निर्माण को मजबूत करें, और बड़े संक्रामक रोगों के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोकें।

दुनिया में कोविड-19 महामारी को शुरू हुए तीन साल हो चुके हैं। पिछले 3 सालों में वायरस ने लोगों के तन-मन को बहुत प्रभावित किया है, महामारी ने आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बाधित किया है। महामारी के तूफान का सामना करने के बाद लोग जीवन और स्वास्थ्य को और महत्व देने लगे हैं।

मनुष्य के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य एक अनिवार्य आवश्यकता है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य हर किसी के जीवन की नींव है, और राष्ट्रीय स्वास्थ्य एक देश का आधार है। एक व्यक्ति के लिए केवल स्वास्थ्य पर ध्यान देना हमारा रोजगार हो सकता है, और एक देश के लिए केवल सभी लोगों के स्वास्थ्य के साथ ही हम एक सर्वांगीण रूप से समृद्ध समाज बना सकते हैं। पूरे समाज में सभी लोगों के स्वास्थ्य का स्तर श्रम शक्ति की गुणवत्ता को प्रभावित करता है और आर्थिक विकास की गति और गुणवत्ता से भी संबंधित है।

लंबे समय के प्रयासों के बाद, चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा बुनियादी चिकित्सा बीमा नेटवर्क बनाया है। साल 2022 के अंत तक, चीन में बुनियादी चिकित्सा बीमा में भाग लेने वालों की संख्या 1 अरब 34 करोड़ 57 लाख तक पहुंच गई, जिसकी कवरेज दर 95 प्रतिशत से अधिक पर स्थिर रही है, और बीमा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। देश में बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और प्रसव महिलाओं सहित प्रमुख समूह बुनियादी सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का आनंद लेते हैं। शहरी और ग्रामीण तीन-स्तरीय चिकित्सा सेवा नेटवर्क में लगातार सुधार हुआ है। नागरिकों के लिए डॉक्टर को दिखाने का बोझ काफी कम हो गया है, और लोगों का स्वास्थ्य स्तर काफी उन्नत हुआ है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य हर परिवार और हर व्यक्ति की सबसे सरल इच्छा है। स्वस्थ चीन का निर्माण न केवल चीन की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के विकास से संबंधित है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य स्तर और जीवन गुणवत्ता में सुधार से भी जुड़ा है। जब आम लोग स्वस्थ और खुश होंगे तभी समाज स्थिर हो सकता है और अर्थव्यवस्था समृद्ध हो सकती है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम