पेइचिंग में स्वैच्छिक वृक्षारोपण के दौरान शी चिनफिंग के तीन वाक्य अर्थ से भरे हैं

2023-04-05 17:35:17

चीनी लोगों में हमेशा छिंगमिंग महोत्सव के आसपास पेड़ लगाने की परंपरा रही है। चीनी पंचांग के अनुसार, 24 सौरावधियों में से एक अवधि छिंगमिंग है, जो आम तौर पर अप्रैल की 4 से 6 तारीख तक होती है। इस वर्ष छिंगमिंग त्योहार 5 अप्रैल को है। त्योहार की पूर्व संध्या में यानी 4 अप्रैल को चीन के सर्वोच्च नेता शी चिनफिंग पेइचिंग को तोंगपा केंद्र पार्क में आम लोगों के साथ मिलकर स्वैच्छिक वृक्षारोपण किया। यह सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव बनने के बाद उनका 11वां वृक्षारोपण है, और साथ ही, सीपीसी केंद्रीय समिति में काम करने के बाद यह उनका 16वां वृक्षारोपण भी है।

4 अप्रैल को वृक्षारोपण के दौरान शी चिनफिंग ने आम लोगों के साथ स्नेहपूर्ण बातचीत की। उन्होंने अपनी बातों में वनीकरण के महत्व, गृह-स्थल की याद, हरित विकास रणनीति आदि का उल्लेख किया और उनके तीन वाक्य गहरे अर्थ से भरे हुए थे।

पहला वाक्य:“वृक्ष लगाना बहुत ही सार्थक कार्य है”

वृक्षारोपण के दौरान शी चिनफिंग ने कहा कि पेड़ लगाना बहुत सार्थक कार्य है। इसे लगातार और निरंतर किया जाना चाहिए।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवम्बर 2012) के बाद से, चीन ने संचित रूप से 6 करोड़ 8 0 लाख हेक्टेयर वन लगाए हैं, और वन आवरण दर दस साल पहले 21.63 प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में 24.02 प्रतिशत हो गई है। चीन में कृत्रिम वनीकरण का पैमाना दुनिया में सबसे बड़ा है, और यह अभी भी जारी है। पृथ्वी की हरियाली और वैश्विक जलवायु परिवर्तन में सुधार के लिए चीन और चीनी लोगों ने बहुत योगदान दिया है।

दूसरा वाक्य:"गृह-स्थल की मेरी बहुत सी यादें पेड़ों से जुड़ी हैं"

इस वर्ष वृक्षारोपण के दौरान शी चिनफिंग ने कहा कि वह पेइचिंग में पले-बढ़े हैं, और गृह-स्थल की उनकी बहुत सी यादें वृक्षों से जुड़ी हैं। पेइचिंग को और सुन्दर बनाने के लिए वृक्ष लगाना जरूरी है, और पूरे दायरे में वन शहर बनाने का प्रयास करना चाहिए। 

तीसरा वाक्य:"हरित विकास चीन के विकास की प्रमुख रणनीति है"

4 अप्रैल को वृक्ष लगाने के दौरान, शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान और भविष्य में, चीन के विकास के लिए हरित विकास एक प्रमुख रणनीति है। इस रणनीति का प्रचार करोड़ों लोगों की महान शक्ति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि हम में से प्रत्येक एक ऐसा व्यक्ति है जो छाया का आनंद लेता है, लेकिन हमें एक वृक्षारोपणकर्ता भी होना चाहिए।

बता दें कि स्वैच्छिक वृक्षारोपण गतिविधि आयोजित किए जाने के बाद से पेइचिंग शहर में 10 करोड़ से अधिक लोगों ने विभिन्न तरीके से गतिविधियों में भाग लिया है। अब तक कुल 22 करोड़ से अधिक पेड़-पौधे लगाए जा चुके हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम