सीएमजी के साथ पूर्व यूएन महासचिव बान की-मून का विशेष साक्षात्कार

2023-04-01 18:02:23

28 से 31 मार्च तक, बोआओ एशिया मंच का 2023 वार्षिक सम्मेलन दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के बोआओ शहर में आयोजित हुआ। इस दौरान चाइना मीडिया ग्रुप ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव, बोआओ एशिया मंच परिषद के प्रधान बान की-मून के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया।

इन्टरवूय में बान की-मून ने कहा कि इस वर्ष मंच की थीम "अनिश्चित दुनिया:एकता और सहयोग से चुनौतियों का मुकाबला, खुलेपन और समावेशिता से विकास का संवर्धन" है। वर्तमान में हम एक अनिश्चित दुनिया में रहते हैं। यह दुनिया वैचारिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र या अन्य क्षेत्रों में विभाजित है और खंडित भी है। जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना आवश्यक है। वर्तमान में दुनिया के लोग अभूतपूर्व मौसमी घटनाओं का सामना कर रहे हैं, जैसे मूसलाधार बारिश, जंगल की आग, उप-सहारा क्षेत्रों में लंबे समय तक सूखा, इत्यादि। इस तरह हमें एकजुट होकर इन संकटों का संयुक्त रूप से मुकाबला करना चाहिए। यही कारण है कि बोआओ एशिया मंच जरूरी है। मंच ने 2 हज़ार से अधिक राजनीतिक, व्यापारिक, नागरिक समाज के नेताओं और शिक्षाविदों को आमंत्रित किया। यहां इकट्ठे होकर हम अपने विचार, ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करते हैं।

बान की-मून ने कहा कि 20 से अधिक साल पहले, बोआओ एशिया मंच की स्थापना हुई, जिसका उद्देश्य एशिया में आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है। अब 20 साल से अधिक वर्ष बीत चुके हैं, पूरी दुनिया बदल रही है, राजनीतिक परिदृश्य, जलवायु कार्रवाई, देशों के बीच मतभेद आदि सब बदल रहे हैं। उन्हें लगता है कि बोआओ एशिया मंच को एशिया से परे देखना चाहिए। क्योंकि हमें वास्तव में वैश्विक समृद्धि, शांति और सुरक्षा प्राप्त करने के लिए एक वैश्विक दृष्टि की आवश्यकता है।

बान की-मून के विचार में एक टिकाऊ दुनिया का मतलब है कि कोई भी पूरी तरह से गरीबी में नहीं रहता है और कोई भी रोकथाम योग्य बीमारी से नहीं मरता है। इसके लिए हमें सहयोग करना चाहिए और आवश्यक सहायता प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में चीन पहले से ही "बेल्ट एंड रोड" पहल के साथ अंतरराष्ट्रीय समर्थन बढ़ा रहा है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक सुरक्षा पहल, वैश्विक विकास पहल और वैश्विक सभ्यता पहल की चर्चा करते हुए बान की-मून ने कहा कि ये पहलें विश्व की हैं। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और दुनिया का एक बड़ा देश है। चीन के पास बहुत सारे संसाधन हैं, उच्च स्तर की शिक्षा है, और वैश्विक राजनीति में इसका वास्तविक प्रभाव है, लेकिन चीन केवल संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से एक है।

बान की-मून ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग की दूरदर्शिता बहुत ही सराहनीय है। उन्हें आशा है कि तीन पहलें वास्तव में अन्य विकासशील देशों की मदद करेंगी जिन्हें वास्तव में समर्थन की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ियां सतत विकास के मार्ग पर चल सकें।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम