बोआओ एशिया मंच:चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण ने विश्व विकास में भारी शक्ति लगायी

2023-03-30 10:38:22

बोआओ एशिया मंच के 2023 वार्षिक सम्मेलन ने 29 मार्च को "चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण" पर एक उप-मंच का आयोजन किया। राजनीतिक, व्यावसायिक और शैक्षणिक जगत के अतिथियों ने "चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के विश्व पर महत्व, वर्तमान दुनिया में आधुनिकीकरण के नए क्या अर्थ हैं" आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया। चीनी और विदेशी अतिथियों का मानना है कि चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण ने दुनिया के विकास में भारी शक्ति लगायी है।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शोधकर्ता मार्टिन जैक्स ने उप-मंच पर कहा कि चीन के आधुनिकीकरण ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान दिया है। 2007 और 2008 के बाद से यह मामला रहा है। वैश्विक वृद्धि में चीन का सबसे बड़ा योगदान रहा है, जो अमेरिका के योगदान से अधिक रहा और चीन ने किसी भी अन्य देशों की तुलना में वैश्विक आर्थिक विकास में अधिक योगदान दिया है। अगर चीन ने इतना बड़ा योगदान नहीं दिया होता, तो दुनिया के सभी हिस्से अधिक गरीब होते, और चीन वैश्विक निवेश का नेता और अग्रगामी बन गया है।

बोआओ एशिया मंच के परिषद के सदस्य और फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति अरोयो ने बताया कि चीन ने वास्तव में शांति और आपसी लाभ के लिए ठोस योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। चीन ने आधुनिकीकरण के माध्यम से करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। पिछले 40 वर्षों में, चीन का बुनियादी सुविधा निर्माण दुनिया में सबसे बड़ा रहा है, जिसने चीन के आर्थिक विकास को बहुत बढ़ावा दिया है। चीन की नीतियां और चीन का रास्ता दुनिया के सामने रखा गया है। और अन्य देश चीन के विकास पथ का अनुसरण करते हुए अपनी विकास योजनाओं को तैयार कर सकते हैं। चीन स्थिर नेतृत्व के तहत वैश्वीकरण पर जोर देता है, जो वास्तव में अगले कुछ वर्षों में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता ला सकता है। यह चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण का पूरी दुनिया पर महत्व है।

(मीनू)

 

रेडियो प्रोग्राम