चीनी शैली वाला लोकतंत्र और मानवाधिकार संरक्षण शीर्षक संगोष्ठी आयोजित

2023-03-27 10:34:46

 

"चीनी शैली वाला लोकतंत्र और मानवाधिकार संरक्षण" शीर्षक संगोष्ठी 26 मार्च की सुबह चीन के हुनान प्रांत के छांगशा शहर में आयोजित हुई। चीनी मानवाधिकार अनुसंधान संघ, चीनी कानून सोसायटी, नानखाई विश्वविद्यालय और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों व विश्वविद्यालयों के 30 से अधिक विशेषज्ञों और विद्वानों ने संगोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने चीनी शैली वाले लोकतंत्र और चीनी विशेषता वाले समाजवाद के मानवाधिकार संरक्षण के सिद्धांत और अभ्यास पर चर्चा की।

चीनी मानवाधिकार अनुसंधान संघ के उपाध्यक्ष लू क्वांगचिन ने कहा कि लोकतंत्र मानव राजनीतिक सभ्यता की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और स्वतंत्रता और प्रगति से प्यार करने वाले सभी लोगों की लालसा भी है। चीनी शैली वाला लोकतंत्र चीन में पैदा हुआ और चीन में बड़ा हुआ, जो चीन की राजनीतिक सभ्यता के निर्माण की एक अभिनव उपलब्धि है। इसकी चार उल्लेखनीय विशेषताएं हैं कि चीनी शैली वाला लोकतंत्र समाजवादी लोकतंत्र है, जन-केंद्रित लोकतंत्र है, पूरी प्रक्रिया वाला जन लोकतंत्र है, और विकास का लोकतंत्र है।

नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ पॉलिटिकल साइंस एंड लॉ के मानवाधिकार अनुसंधान संस्थान के कार्यकारी उप निदेशक छ्येन चिनयू ने कहा कि चीन का पूरी प्रक्रिया वाला जन लोकतंत्र एक नए प्रकार की लोकतांत्रिक राजनीति का निर्माण करता है, जिसमें जनता की भागीदारी मुख्य तत्व है। वह मानव राजनीतिक सभ्यता का एक नया रूप है।

क्वांगतोंग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल के डीन छन योवू ने कहा कि समाजवाद के मूल मूल्यों और सभी मानव जाति की सामान्य खोज के दृष्टिकोण से चीनी शैली वाला लोकतंत्र न केवल एक साधन है, बल्कि एक लक्ष्य भी है। वह साधन और लक्ष्य का संयोजन है। चीनी शैली वाले लोकतंत्र का सार मानवाधिकारों का सम्मान और संरक्षण है, जो लोगों की स्वतंत्रता और समानता को प्राप्त करने वाला एक नए प्रकार का लोकतंत्र है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम