चीन में 8,155 पारंपरिक गांव राष्ट्रीय सुरक्षा सूची में शामिल

2023-03-23 17:47:49

हाल ही में चीनी आवास और शहरी व ग्रामीण निर्माण मंत्रालय ने 1336 चीनी पारंपरिक गांवों की सूची के छठे बैच की घोषणा की। अभी तक चीन में 8,155 पारंपरिक गांवों को राष्ट्रीय सुरक्षा सूची में शामिल किया गया है।

चीनी आवास और शहरी व ग्रामीण निर्माण मंत्रालय के आग्रह के अनुसार इस बार जारी 1336 चीनी पारंपरिक गांवों को "एक गाँव, एक फ़ाइल" के अनुसार पारंपरिक चीनी गाँव अभिलेखागार की स्थापना और सुधार किया जाना है। इस साल सितंबर के अंत से पहले गांवों की सूचि बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

अभी तक पूरे चीन में 8,155 पारंपरिक गांवों को राष्ट्रीय सुरक्षा सूची में शामिल किया गया है। 5.39 लाख ऐतिहासिक इमारतों और पारंपरिक आवासों की रक्षा की गयी, 4789 प्रांतीय स्तर से ऊपर गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों का विकास किया गया जिससे विश्व में सब से बड़े पैमाने वाला, सब से समृद्ध विषय और मूल्य वाला, और सबसे पूर्ण सुरक्षित व जीवित कृषि सभ्यता विरासत संरक्षण समूह बना हुआ है।

चीनी आवास और शहरी व ग्रामीण निर्माण मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में चीन के पारंपरिक गांवों की सुरक्षा निरंतर रूप से बढ़ रही है। वर्तमान में सघन सटे क्षेत्रों में पारंपरिक गांवों के संरक्षण और उपयोग का प्रदर्शन किया जा रहा है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम