ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया की कुल आर्थिक मात्रा 130 खरब आरएमबी से अधिक हो गई

2023-03-22 19:43:12

ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ के सांख्यिकी विभागों ने हाल ही में क्रमशः वर्ष 2022 के आर्थिक डेटा जारी किये। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया की कुल आर्थिक मात्रा 130 खरब आरएमबी से अधिक हो गई, जिसकी व्यापक शक्ति स्पष्ट रूप से बढ़ गयी। ग्रेटर बे एरिया अंतर्राष्ट्रीय श्रेष्ठ खाड़ी क्षेत्र और विश्व स्तरीय शहरी समूह के निर्माण के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

चुंगशान विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय खुलेपन व सहयोग अनुसंधान प्रतिष्ठान के प्रधान माओ येनह्वा ने कहा कि ग्रेटर बे एरिया में अर्थव्यवस्था निरंतर व स्थिर रूप से विकसित हो रही है। जिससे क्षेत्रीय बाजार की जीवंतता और उच्च वृद्धि का प्रदर्शन किया जा सकता है। आगे खुलपेन, नवाचार और अंतर्राष्ट्रीयकरण के साथ, ग्रेटर बे एरिया "दोहरी परिसंचरण" के एक नए विकास पैटर्न के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण पुल बन जाएगा।

"ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाऊ ग्रेटर बे एरिया के लिए रूपरेखा विकास योजना" को जारी होने के बाद चार वर्षों में अच्छी उपलब्धियां हासिल हुईं। तीन क्षेत्रों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया की कुल आर्थिक मात्रा 130 खरब आरएमबी से अधिक हो गई।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम