सानच्यांगयुआन में प्राकृतिक संरक्षण में मिली प्रगति

2023-03-22 16:24:53

22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पश्चिमोत्तर चीन के छिंगहाई प्रांत में छिंगहाई-तिब्बत पठार स्थित है, जहां यांग्त्ज़ी नदी, पीली नदी और लानछांग नदी का स्रोत है। इस जगह को सानच्यांगयुआन कहा जाता है, मतलब है तीन नदियों का स्रोत, जो चीन का जल मीनार है।

इस साल सानच्यांगयुआन राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ है। अक्तूबर 2021 में सानच्यांगयुआन राष्ट्रीय पार्क की स्थापना हुई।

पिछले 20 सालों में सानच्यांगयुआन के पारिस्थितिक संरक्षण में बड़ी प्रगति हुई। अब मनुष्य और प्रकृति के साथ सामंजस्य साकार हुआ। सानच्यांगयुआन के निवासी राष्ट्रीय पार्क के वन रक्षक बने। उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई।

(ललिता)


रेडियो प्रोग्राम