रूसी राष्ट्रपति ने जन दैनिक पर हस्ताक्षरित लेख जारी किया

2023-03-20 20:08:33

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने चीनी अख़बार जन दैनिक पर एक हस्ताक्षरित लेख जारी किया। इस लेख में यह लिखा हुआ है कि मुझे बहुत खुशी हुई कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की रूस यात्रा से पहले मैंने विश्व की सबसे बड़ी और सबसे आधिकारिक समाचार पत्रों में से एक पर लेख जारी करके चीनी जनता के प्रति मित्रता व्यक्त की। राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे फिर एक बार यह साबित हुआ है कि रूस-चीन साझेदार संबंध हमेशा के लिये आपसी विश्वास और आपसी सम्मान के आधार पर स्थापित किये गये हैं।

हमें आयोजित होने वाली वार्ता की बड़ी उम्मीद है। बेशक, यह वार्ता दोनों पक्षों के लिये विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग में नयी शक्ति डालेगी। राष्ट्रपति शी चिनफिंग मेरे पुराने दोस्त हैं। वर्ष 2010 के मार्च में जब उन्होंने चीन के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल लेकर मास्को की यात्रा की, तो उसी समय हमरा जान-पहचान हुआ। हमारी पहली भेंट बहुत व्यावहारिक, ईमानदार और मैत्रीपूर्ण थी। मुझे मालूम है कि चीन में लोग मित्रता और लोगों के संबंधों पर बड़ा ध्यान देते हैं। रूसी लोगों के प्रति यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे लिये सच्चे दोस्त भाई-बहन की तरह हैं।

तीन वर्षों के बाद हम फिर एक बार मास्को में मिले। शी चिनफिंग ने राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले रूस की यात्रा की। उस बार की यात्रा ने आगामी कई वर्षों में रूस-चीन संबंधों के विकास के लिये आधार तैयार किया।

फिर और दस वर्ष बित चुके हैं। हालांकि दस वर्षों में विश्व का बड़ा परिवर्तन हुआ। लेकिन रूस-चीन मित्रता लगातार मजबूत हो रही है, जिससे दोनों देशों और दोनों देशों की जनता को खूब लाभ मिलता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम