बेल्ट एंड रोड सहयोग से लाभान्वित हुआ हंगरी-सर्बिया रेलवे:सर्बियाई प्रधान मंत्री

2023-03-20 10:44:19

19 मार्च, 2023 सर्बिया में हंगरी-सर्बिया रेलवे के बेनो सेक्शन के खोलने और संचालन की पहली वर्षगांठ है। स्थानीय समय के अनुसार 19 मार्च को सुबह सर्बियाई प्रधान मंत्री ब्रनाबिक, निर्माण, परिवहन और बुनियादी ढांचे के मंत्री वेसिक और अन्य सरकारी अधिकारियों ने सर्बिया में चीनी राजदूत चेन बो के साथ बेलग्रेड से नोवी सैड तक ट्रेन से बेनो सेक्शन के खोलने और संचालन की पहली वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया।

   हंगरी-सर्बिया रेलवे हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट और सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड को जोड़ती है। यह यात्री और कार्गो के लिए एक डबल-ट्रैक विद्युतीकृत रेलवे है, जिसकी कुल लंबाई 341.7 किलोमीटर है और इसकी अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस रेलवे पूरा होने के बाद, हंगरी और सर्बिया की राजधानियों के बीच यात्रा का समय 8 घंटे से घटाकर 3 घंटे कर दिया जाएगा।

   सर्बियाई प्रधान मंत्री ब्रनाबिक ने कहा कि ‘मैं सपने को साकार करने के लिए चीन में अपने भागीदारों को धन्यवाद देना चाहती हूं, यह आश्चर्यजनक है, इस रेलवे के दूसरे हिस्से का निर्माण कार्य जोरों पर हैं। यह स्पष्ट रूप से सर्बिया के लिए एक नया चेहरा, एक नया कॉलिंग कार्ड बन गया है’।

   सर्बिया में हंगरी-सर्बिया रेलवे के बेनो खंड के खोलने और संचालन के बाद से परिवहन गुणवत्ता और दक्षता में काफी सुधार हुआ है, और यह स्थानीय लोगों के लिए यात्रा करने का पहला विकल्प बन गया है, जो तेजी से स्थानीय आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देता है।  

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम