म्याओ जाति की कशीदाकारी महिलाएं

2023-03-20 20:32:16

यांग वनली दक्षिण-पश्चिमी चीन के क्वेईचो प्रांत में स्थित ह्वावू गांव में एक म्याओ जाति की लड़की हैं, जो स्थानीय म्याओ कढ़ाई कौशल की उत्तराधिकारी हैं। वे 7 वर्ष की आयु से अपनी मां से म्याओ कढ़ाई सीखने लगी। आज तक 20 वर्ष से अधिक समय हो गये हैं।

इस परंपरागत कौशल का विकास करने के लिये यांग वनली ने प्रशिक्षण कक्षा की स्थापना की। चीन में ग्रामीण पुनरुत्थान शुरू होने के बाद ह्वावू गांव एक जातीय संस्कृति व पर्यटन स्थल बन गया।

वर्ष 2021 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ह्वावू गांव का दौरा किया और कहा कि म्याओ कढ़ाई पारंपरिक और फैशनेबल दोनों है, उद्योग के साथ संस्कृति भी है। इस का अच्छी तरह से विकास करने से न सिर्फ़ जातीय संस्कृति और परंपरागत संस्कृति का विकास किया जा सकेगा, बल्कि औद्योगिक गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण पुनरोद्धार में योगदान भी दिया जा सकेगा।

चंद्रिमा

 

रेडियो प्रोग्राम