अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग की अंतरिक्ष डायरी

2023-03-16 14:30:47

5 जून 2022 को चीनी अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग शेनजोउ-14 अंतरिक्ष यान के माध्यम से मिशन करने के लिये चीनी अंतरिक्ष स्टेशन गयी। कक्षा में रहने के 183 दिनों में ल्यू यांग ने उनके साथियों के साथ वेंटियन अंतरिक्ष प्रयोग केबिन, मेंगटियन अंतरिक्ष प्रयोग केबिन, थ्येनजोऊ-5 कार्गो अंतरिक्ष यान और शेनजोउ-15 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को मिलने और डॉकिंग करने का स्वागत किया। उन्होंने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के "टी" वाली बुनियादी विन्यास के संयोजन और निर्माण को पूरा करने के लिए पृथ्वी पर चीनी अंतरिक्ष केंद्र से सहयोग किया। इसके अलावा उन्होंने तीन बार केबिन के बाहर गतिविधियां की और एक बार अंतरिक्ष शिक्षण दिया। उन्हें चीनी अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के कार्यान्वयन के बाद से "सबसे व्यस्त अंतरिक्ष यात्रा तिकड़ी" के नाम पर जाना जाता है। मिशन पूरा करने के 183 दिनों के दौरान, जब भी ल्यू यांग के पास समय होता, तो वे अपनी अंतरिक्ष डायरी लिखती थीं।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम