चीन की आप्रवासन नीति में ढील

2023-03-15 14:49:14

चीन 15 मार्च से विदेशियों को वीजा की सभी श्रेणियों को फिर से जारी करना शुरू कर देगा। इससे चीनी और विदेशी लोगों के बीच आदान-प्रदान और सुविधाजनक होगा।

6 फरवरी को चीनी लोगों के लिए विदेशी समूह यात्रा फिर से शुरू हुई। दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश सबसे लोकप्रिय गंतव्य क्षेत्र बने। चीनी यात्रियों के आने से इन देशों को आर्थिक पुनरुत्थान का विश्वास पहुंचा, जिनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग पर निर्भर है। 15 मार्च से चीनी लोगों की विदेशी ग्रुप यात्रा के गंतव्य क्षेत्रों की संख्या 20 से 60 तक बढ़ेगी।

इस महीने से चीन आने के प्रतिबंध में फिर से ढील दी गयी है। न्यूजीलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, हंगरी आदि देशों की सीधी उड़ान में सवार यात्रियों को न्यूक्लिक एसिड टेस्ट की जरूरत नहीं होगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम